शाहबाद: पीएम जनमन के 140 और पीएम आवास के 62 मकान अधूरे, ग्राम विकास अधिकारी को मुख्यालय किया गया
Shahbad, Baran | Nov 19, 2026 शाहाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिची में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज सहरिया को पंचायत समिति शाहाबाद मुख्यालय पर उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए हैं। विकास अधिकारी रामविलास मीणा ने 18 नवंबर को आदेश जारी कर सहरिया को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय किया है।