विजयादशमी पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया
पूर्वजों के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों का पूजन
उदयपुर.असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य, 77वें श्री एकलिंग दीवान एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पुत्र महाराज कुमार हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ पूर्वजों के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों का प्राचीन परंपरानुसार विधि-विधान से पूजन किया।
उदयपुर सिटी पैलेस स्थित ऐतिहासिक शस्त्रागार ‘सलेहखाना’ में आयोजित इस पूजन में मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम और समृद्ध राजपरंपराओं के प्रतीक विभिन्न ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को पूजनार्थ रखा गया। महाराणा उदयसिंह द्वितीय (ई.स. 1537-1572) के शासनकाल में निर्मित इस सलेहखाने में मेवाड़ के प्रतापी महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, महाराणा राज सिंह सहित अन्य महाराण