मेवाड़ क्षत्रिय सभा के संरक्षक ठाकुर साहब भानुप्रताप सिंह जी राणावत एवं अध्यक्ष ठाकुर साहब दिग्विजय सिंह जी के सान्निध्य में धरियावद राजमहल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार पूजन, अश्व पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात ग्राम में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसका जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। राजमहल लौटने पर अजब सेवा संस्थान की बालिकाओं द्वारा शानदार तलवारबाज़ी का प्रदर्शन कर समारोह की शोभा बढ़ाई गई।
शौर्य, संस्कृति और परंपरा के प्रतीक इस पर्व ने हमारी समृद्ध विरासत एवं क्षत्रिय गौरव को पुनः जीवंत किया। 🙏🚩
#दशहरा #मेवाड़क्षत्रियसभा #शौर्यऔरसंस्कृति #राजपूतपरंपरा #धरियावदराजमहल