शिवहर: नगर थाना अध्यक्ष व सदर सीओ ने चमनपुर में वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपए किये जब्त
लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह व सदर सीओ अनामिका कुमारी ने चमनपुर में वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख रुपया जब्त किया है. एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि जब्त रुपया को डीडीसी अतुल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम जांच में जुट गई है. उन्होंने ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला पुलिस सख्त है।