बरहरुवा: पुनः टूट गया केचुआ नाला का डायवर्सन, लोगों की बढी परेशानी, विद्यालय पहुंचने से वंचित रह जायेंगे दर्जनों छात्र
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में हुई 2 दिन की वर्षा के उपरांत पुनः एक बार केंचुआ नाला का डायवर्सन पूरी तरह टूट चुका है। जिसके कारण मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बटाईल पंचायत अंतर्गत बटाईल, जियलमारी, चंडी, चंडी झोपड़िया, हरिशपुर सहित विभिन्न गांव के सैकड़ो को बरहरवा एवं मजदूरों सहित छात्रों को स्कुल जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।