बरहरुवा: बरहरवा में तकनीकी समस्या के बीच दूसरे दिन
मंईया सम्मान योजना के महज दस आवेदन हुए ऑनलाइन
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में लगाए गए मंईया सम्मान योजना के तहत दूसरे दिन भी छह स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत जहां नवनिर्मित आंगनबाड़ी बरहरवा में 120 आवेदन, प्राथमिक विद्यालय बंगाली पाडा में 25 आवेदन, विवेकानंद क्रिडांगन में 62 आवेदन, नगर पंचायत कार्यालय में 65 आवेदन, अर्बन हेल्थ एंड वेल्थनेस सेंटर खेतौरीपाड़ा में 114आवेदन प्राप्त हुए।