गुना: गुना और बमोरी ब्लॉक के 59 किसानों पर पराली जलाने पर मामला दर्ज, ₹1,52,500 का जुर्माना
Guna, Guna | Apr 22, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व और कृषि विभाग ने नरवाई जलाने पर कार्यवाही की। 22 अप्रैल को जिला कृषि अधिकारी ने कहा, गुना ग्रामीण के ग्राम पगारा में नरवाई जलाने की घटना पर निरीक्षण कर FIR दर्ज कराई। वहीं बमोरी ब्लॉक के ग्राम सिमरोद अमरोद भूराखेड़ी गाकरखेड़ा में चौपाल में किसानों को जागरूक किया। 59 किसानों पर प्रकरण दर्ज कर ₹1,52,500 लाख का जुर्माना किया।