बहराइच: जिले में गुण्डा एक्ट के तहत 9 अपराधी हुए जिला बदर, 7 व्यक्तियों को 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द
जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशांति, लोक व्यवस्था व जन सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 9 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 7 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थाने में प्रत्येक माह आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।