बहराइच: बहराइच जिले में अब टेढ़ी नदी का होगा उद्धार, मनरेगा श्रमिक करेंगे भगीरथ प्रयास
राजस्व अभिलेखों में सिमटी व तीन दशक से अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही टेढ़ी नदी के उद्धार को मनरेगा श्रमिक अब भगीरथ बनेंगे। तीन ब्लॉकों के सिंचाई समेत जलसंचयन का आधार रही नदी के जीर्णोद्धार के लिए योगी सरकार ने खजाना खोला है। दो करोड़ खर्चकर नदी की सिल्ट सफाई होगी। नए घाट भी बनाए जाएंगे। 2000 श्रमिकों को मिलेगा रोजगार। केडी गोस्वामी ने दी जानकारी