बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ता चेतराम यादव के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। अशोक सभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज न्याय कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।