बहराइच: बहराइच में 19 वाहनों से परिवहन विभाग ने की हजारों की रिकवरी,नियम विपरीत अनुबंधित बस पार्क करने पर हुई कार्रवाई
शहर के रोडवेज बस अड्डा परिसर में नियम के विरुद्ध अनुबंधित बसों को खड़ा कर दिया गया। इसके चलते 19 बस संचालकों से परिवहन विभाग में एक माह की राशि रिकवरी के निर्देश दिए हैं, इसके सूची भी चस्पा कर दी है। शहर में परिवहन विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। वहीं चेतावनी भी जारी की गई है।