बहराइच: बहराइच जिले में एसपी ने 5 निरीक्षको व 24 दरोगाओ के किए तबादले
आसन्न लोकसभा चुनावों से पूर्व एसपी वृंदा शुक्ला ने 24 दरोगाओ के तैनाती स्थल में फेरबदल किया है। पांच निरीक्षकों के भी तैनाती स्थल बदले गए है। पुलिस लाइन में तैनात रहे निरीक्षक करूणाकर पांडेय को फखरपुर एसएचओ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बौंड़ी थाने में तैनात उपनिरीक्षक मेहताब आलम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। अभी और बड़े फेरबदल के आसार लग रहे हैं