पनागर: महराजपुर सीएसपी कार्यालय से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में शटर तोड़कर हज़ारों की चोरी
अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए सीएसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित 'बालाजी जन आरोग्यम मेडिकल स्टोर' को अपना निशाना बनाया। रविवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, चेकबुक, पर्स सहित अन्य