गंगधार झालावाड़
ग्राम पंचायत किटीया के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने संभाला कार्यभार!
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत किटीया में नवनिर्वाचित सरपंच कृष्णा कुंवर, उपसरपंच कृष्णपाल सिंह (छोटू बना) एवं सभी वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सरपंच की कुर्सी पर श्री खाटू श्याम जी को विराजमान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्राम पंचायत में स्वच्छता, त्वरित जनसुनवाई और सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया इस दौरान बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि ओर ग्रामीण जन मौजूद रहे
#Kitiya #Gangdhar #Jhalawar #Rajasthan #PanchayatElection KhatuShyam KaluramMeghwal LocalGovernance RuralDevelopment Choumhela GramPanchayat ProudMoment