सामरी कुसमी: गांव-गांव पहुंचा सुशासन, शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया
कुसमी सामरी बुधवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। प्रशासन अब गांवों तक पहुंचकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। पाढ़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कई जरूरतमंदों की वर्षों पुरानी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।