कुलपहाड़: अर्जुन सहाय नहर पुलिया के पास युवक को तमंचा-कारतूस सहित पकड़ा गया, पनवाड़ी पुलिस की कार्रवाई
पनवाड़ी पुलिस ने अर्जुन सहाय नहर पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान चन्द्रभान अहिरवार पुत्र छन्नूलाल (30 वर्ष) निवासी ग्राम रिछा, थाना पनवाड़ी के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को न्यायालय भेजा गया।