कोतमा: जिला पंचायत सदस्य ने पावर प्लांट की जनसुनवाई में नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए
Kotma, Anuppur | Jan 13, 2026 जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा ने मंगलवार 4 बजे अनूपपुर में कलेक्टर से की गई शिकायत में उल्लेखित कर बताया कि मेर्सस अनुपपुर थर्मल एनर्जी के प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजना के लिए रेलवे कॉरिडोर के लिए भूमि अर्जन को लेकर आयोजित की जा रही जनसुनवाई प्रभावित ग्राम में अलग-अलग ना करते हुए एक ही स्थान पर की जा रही है इससे सभी लोग अपनी बात नहीं रख सकेंगे।