मंझनपुर: पूरब अम्बावा गांव में सरकारी नाली पर दबंगों ने किया कब्जा, विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ की मारपीट
मंझनपुर क्षेत्र के पूरब अंबावा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी हीरालाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही आधा दर्जन दबंगों ने जबरन सरकारी नाली को बंद कर दिया और नाली की जमीन पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा है। इसके साथ ही पति की भी पिटाई की है।