मंझनपुर: कोड़र गांव में दबंगों ने घर में घुसकर तांडव मचाया, सोते समय ग्रामीण को पीटा, ₹10 हजार और मोबाइल लूटे
कोड़र गांव में दबंगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित महंगू पुत्र दुजई की पत्नी सुग्गन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति घर में लेटा हुआ था। उसी समय ओसा गांव से आए कुछ दबंगो ने लूटपाट की है।