➡️ सागर में 13 से 18 जुलाई तक संचालित होगा 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' का तृतीय चरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे पर्यवेक्षण के दायित्व
मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशों के परिपालन में सागर जिले में आगामी 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' के तृतीय चरण का संचालन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को मैदानी भ्रमण कर सख्त पर्यवेक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।
इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए पशुपालकों को तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान निर्धारित अमला, जिसमें सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक और पशु सखी शामिल हैं, गांवों का सघन भ्रमण करेंगे। ये दल विशेष रूप से 3 से 4 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घरों पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और उन्हें पशु प्रबंधन की आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे।
कलेटर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा अभियान की शुचिता और गति को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण कार्य और लक्ष्य निर्धारित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को जिले के न्यूनतम 03 ग्रामों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम- समस्त) को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ- समस्त) को अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का भ्रमण कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी को जिले के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 02 ग्रामों का सघन भ्रमण कर विभागीय जानकारियों का धरातल पर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026