#तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने अपनाई प्रेमी का दामन थामने की #साजिस
#पत्रकार के फोन कॉल पर खुली प्लान की पोल, पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
प्रयागराज। #औद्योगिक थाना क्षेत्र के रेही कला गांव में एक अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला गांव निवासी संतोष पटेल पुत्र स्व. अशर्फी लाल पटेल के परिवार से जुड़ा है। पीड़ित पति के अनुसार उसकी पत्नी ने तीन नाबालिग बच्चों और पति को छोड़कर उसके ही दोस्त मिश्री लाल भारतीया का दामन थामने का प्लान बना लिया है।
बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी के लिए लाखों रुपये की कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई थी। दुकान पर पति के दोस्त मिश्री लाल का आना-जाना था और इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। अब महिला घर न आकर दिन-रात दुकान पर ही रहने लगी है और पति से रिश्ता खत्म करने पर आमादा है।
#पत्रकार के फोन से हुआ खुलासा
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय पत्रकार ने फोन कर सच्चाई जानने की कोशिश की। फोन पर बातचीत में दोनों के प्लान की साजिश का खुलासा हो गया, जिसके बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
पीड़ित पति संतोष पटेल ने औद्योगिक थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रयागराज पुलिस अब जांच की बात कह रही है।
तीन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीण भी चिंतित हैं।
#viralaudio #callrecording #viralpost #prayagrajpolice