#बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
एक भैंस चोरी कर भाग रहे डीसीएम चालक को गौहनिया में पीछा कर पकड़ा, दूसरा चोर अंधेरे में फरार
प्रयागराज (कौंधियारा - बनका)। बनका सेमरी गांव निवासी बाबा टेलर पटेल पुत्र सीता राम के घर के पास नहर किनारे बंधी भैंस को रविवार की बीती रात लगभग 12 बजे चोरी करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए भैंस चोरी करते समय एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने बताया कि एक भैंस की चोरी करके भाग रहे डीसीएम चालक को बाइक से पीछा करके गौहनिया में पकड़ लिया गया। उसी जगह दूसरी भैंस की चोरी के दौरान दूसरे चोर को भी धर दबोचा गया। पकड़े गए चोर से ग्रामीण मौके पर ही पूछताछ कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#viralvideoシ #ViralNewsUpdate #prayagrajnews #prayagrajpolice