नानपारा: मिहीपुरवा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने समस्याएं सुनीं और संबंधित को दिए निर्देश
मिहीपुरवा तहसील सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ मिलकर जन समस्याओं की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम मोनिका रानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ करें।