नानपारा: अब्दुल्लागंज रेंज में प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों की कटान हो रही है, वन विभाग पूरी तरह बेखबर
अब्दुल्लागंज वन रेंज के अंतर्गत महागाव में पेड़ों पर खुले आम आरा चलाया जा रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिलासपुर गांव से पुरैनी जाने वाले मार्ग पर आम के पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर ट्राली ले जाती दिख रही है। ग्रामीण रमेश कुमार महेश लक्ष्मण प्रसाद तीरथ राम आदमी पेड़ों की कटान पर रोक लगाने की मांग की है।