नानपारा: लौकी गांव में ठेकेदार ने बिना परमिट लिए काटा हरे आम का पेड़, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
रिसिया थाना क्षेत्र में बिना परमिट के पेड़ों की कटान जारी है। वन विभाग की मिलीभगत से हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। लकड़ी माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार दिख रहा है। रिसिया थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि लौकी गांव में बिना परमिट के चार आम के पेड़ो को ठेकेदार काट कर उठा ले गए।