नानपारा: शिवपुर ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
शिवपुर ब्लॉक में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव आयोजित किया गया है। यह चुनाव गोपाल शरण सिंह जिला अध्यक्ष की निर्देश पर आयोजित किया गया। चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमे पारस नाथ को 39 मत प्राप्त हुए। दूसरे प्रत्याशी तेजराम को 28 मत प्राप्त हुए। इसके बाद पारस नाथ को 11 मतो से विजय घोषित कर दिया गया।