नानपारा: नानपारा में भव्य तरीके से निकली लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन यात्रा, ड्रोन से की गई निगरानी, पुलिस रही मुस्तैद
दीपावली के अवसर पर पूजा पंडालों में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान उत्साहित युवक डीजे और नगाड़े की धुन पर थिरकते रहे। और अबीर व गुलाल उड़ा कर जय-जयकार लगाते रहे। जिससे नगर का माहौल भक्तिमय हो रहा था। इस दौरान एसडीएम कोतवाल सहित अन्य भगवा धारी भक्त मौजूद रहे।