जमुई: महुली मोड़ के पास उत्पाद विभाग ने 624 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ हुंडई कार को किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 महुली मोड़ के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने एक हुंडई कार को 624 बोतल यानि 252 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है।साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार द्वारा की गई है। उक्त जानकारी सोमवार की दोपहर 12:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है