हुज़ूर: भोपाल की लोकायुक्त टीम ने BDA के बाबू को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2024 भोपाल की लोकायुक्त टीम ने BDA के बाबू को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान की लीज के नवीनीकरण के लिए 3.35 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के तौर पर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।