हुज़ूर: बंगरसिया इलाके में एक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक के भांजे ने कहा- अकेलेपन के कारण तनाव में रहते थे मामा
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2024 मिसरोद थाना स्थित बंगरसिया इलाके में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पैरामेडिकल का डिप्लोमा कोर्स कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर जांच शुरू की।पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण खुदकुशी की वजह पता नहीं चल सकी है।