पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, सरकार पर अपराधियों का आंकड़ा छुपाने का लगाया आरोप
सदाकत आश्रम में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में अपराध को लेकर बिहार सरकार पर कई सवाल उठाए गए। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं ने निर्दोष को फंसा कर अपराधियों का आंकड़ा छुपाने का भी आरोप बिहार सरकार पर लगाया है।