मुरैना नगर: सिविल डिफेंस योजना की तैयारी के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए, एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित
सिविल डिफेंस के संबंध में संबंधित अधिकारी अपनी अपनी प्लानिंग करें ,ताकि समय पर तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके, उन्होंने कहा कि सीएमओ अपनी अपनी नगरी निकायों में 5 किलोमीटर के एरिया में एक सायरन क्रय करके लगाए, ऐसी जगह इंस्टॉल करें, जहां एक कस्बा आवाज से कवर हो सके ,यह बात कलेक्टर अंकित अस्थाना ने एनआईसी कक्ष में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों से कही है।