मुरैना नगर: जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की खुली पोल, मरीजों के गद्दों से चादर मिली गायब, देखी गई लापरवाही <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शासन के द्वारा लाखों रुपए का बजट जिला अस्पतालों में दिया जाता है, जिससे कि मरीजों को सुख सुविधा मिल सके लेकिन जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खुलती हुई नजर आ रही है, जहां भीषण गर्मी में जुट के गद्दों के ऊपर से चादर गायब हैं, मरीज के द्वारा बताया गया कि घर से चादर लाने को मजबूर है लेकिन नर्सों के द्वारा नहीं दी जा रही है।