मुरैना नगर: पोरसा में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, ग्वालियर रेफर किया गया
पोरसा में रहने वाले व्यक्ति ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन पोरसा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए ,जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना के लिए रेफर कर दिया। मुरैना में जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार किया जाएगा।