मुरैना नगर: खनेता गांव में ट्रॉली में मिट्टी भरते समय डेला गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर
खनेता गांव में एक व्यक्ति ट्रॉली में मिट्टी भरने का काम कर रहा था तभी मिट्टी का बड़ा ढेला उसके पैर पर गिर पड़ा जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार के बाद घायल को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है ।जहां उसका उपचार किया जाएगा।