मुरैना नगर: इस्लामपुरा में मामूली विवाद के बाद युवक पर हमला, घायल युवक ने थाने में दी शिकायत
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में मामूली बात पर एक युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया ,जिसको जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया है। बताया जाता है कि घायल युवक के द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में आवेदन भी दे दिया है।