Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 25 जून 2026 शीर्षक: जमुई में 'जीविका दीदी हाट' की तैयारी, राज्य परियोजना प्रबंधक ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण। जमुई। जीविका दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमुई में 'जीविका दीदी हाट' की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज राज्य परियोजना प्रबंधक (गैर-कृषि) ने सदर प्रखंड के झाझा बस स्टैंड स्थित एसजेवाईएस (SJYS) भवन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका हाट संचालन की संभावनाओं के मद्देनजर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत जायजा लिया। भवन के निरीक्षण के पश्चात राज्य परियोजना प्रबंधक ने लगमा स्थित 'स्वाभिमान जीविका' द्वारा संचालित 'दीदी का सिलाई घर' पहुंचे। वहाँ उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। सिलाई कार्य में जुटी दीदियों के हुनर और उनके स्वावलंबन की सराहना करते हुए उन्होंने सभी का हौसलावर्धन किया। इसके बाद अधिकारी दल ने सदर अस्पताल में संचालित 'दीदी की रसोई' का भी रुख किया। उन्होंने अस्पताल के मरीजों को समय पर शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदियों के कुशल प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जीविका दीदियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आज पूरी तरह आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने दीदियों को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने इस स्वरोजगार को नए मुकाम पर ले जाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जीविका के जिला एवं सदर प्रखंड के कई कर्मी तथा स्वाभिमान संकुल संघ से जुड़ी दर्जनों जीविका दीदियाँ मौजूद रहीं। #districtmagistratejamui #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar #jamuinews General Administration Department, Govt. of Bihar #BRLPS

Jamui, Bihar | Jun 25, 2026

MORE NEWS

मुहर्रम से पहले सड़क पर उतरा प्रशासन, जमुई में निकला फ्लैग मार्च

जमुई: मुहर्रम-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने की अपील की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

#Jamui #Muharram2026 #FlagMarch #JamuiPolice #BiharPolice #SevanTakNews 🚔🇮🇳

मुहर्रम से पहले सड़क पर उतरा प्रशासन, जमुई में निकला फ्लैग मार्च जमुई: मुहर्रम-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। #Jamui #Muharram2026 #FlagMarch #JamuiPolice #BiharPolice #SevanTakNews 🚔🇮🇳

Sono, Jamui | Jun 25, 2026

भारत भूषण तिवारी का 'असली वीडियो' आया सामने? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने फिर छेड़ी बहस!
भारत भूषण तिवारी मामले में अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा और बहस तेज हो गई है।

#BharatBhushanTiwari #BiharNews #ViralVideo #SocialMedia #BreakingNews #Bhojpur #JusticeForBharat #TrendingNews #SevenTakNews #BiharPolitics #ViralPost #NewsUpdate 📹

भारत भूषण तिवारी का 'असली वीडियो' आया सामने? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने फिर छेड़ी बहस! भारत भूषण तिवारी मामले में अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा और बहस तेज हो गई है। #BharatBhushanTiwari #BiharNews #ViralVideo #SocialMedia #BreakingNews #Bhojpur #JusticeForBharat #TrendingNews #SevenTakNews #BiharPolitics #ViralPost #NewsUpdate 📹

Sono, Jamui | Jun 25, 2026

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, विधि-व्यवस्था अक्षुण्ण रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च टाउन थाना परिसर से प्रारंभ होकर भछीयार और नीमारंग सहित विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास कराना था। 
                इस अवसर पर जिला प्रशासन  स्पष्ट संदेश है कि इस पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले, शांति भंग करने वाले या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि विधि-व्यवस्था में कोई खलल न पड़े। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से मुहर्रम के पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और पारस्परिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या नियंत्रण कक्ष को दें।
#districtmagistratejamui #bihardistrictadministration #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, विधि-व्यवस्था अक्षुण्ण रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च टाउन थाना परिसर से प्रारंभ होकर भछीयार और नीमारंग सहित विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और शांतिपूर्ण वातावरण का अहसास कराना था। इस अवसर पर जिला प्रशासन स्पष्ट संदेश है कि इस पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले, शांति भंग करने वाले या सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि विधि-व्यवस्था में कोई खलल न पड़े। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से मुहर्रम के पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और पारस्परिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या नियंत्रण कक्ष को दें। #districtmagistratejamui #bihardistrictadministration #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 
25 जून 2026

शीर्षक: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर अलीगंज के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, शांति सुरक्षा का दिया संदेश।

जमुई: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अलीगंज प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च विशेष रूप से प्रखंड के आढा, कैथा और सहोडा जैसे प्रमुख इलाकों में निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। मार्च में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और स्थानीय थानों की पुलिस शामिल थी।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखने और पर्व के दौरान सभी आवश्यक प्रशासनिक मुस्तैदी बनाए रखने की बात कही।

यह फ्लैग मार्च आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रशासनिक संकल्प को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
#districtmagistratejamui #bihardistrictadministration #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #जमुई_प्रशासन

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 25 जून 2026 शीर्षक: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर अलीगंज के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, शांति सुरक्षा का दिया संदेश। जमुई: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अलीगंज प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च विशेष रूप से प्रखंड के आढा, कैथा और सहोडा जैसे प्रमुख इलाकों में निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। मार्च में स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और स्थानीय थानों की पुलिस शामिल थी। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखने और पर्व के दौरान सभी आवश्यक प्रशासनिक मुस्तैदी बनाए रखने की बात कही। यह फ्लैग मार्च आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रशासनिक संकल्प को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। #districtmagistratejamui #bihardistrictadministration #jamuinews #jamui Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #जमुई_प्रशासन

Jamui, Bihar | Jun 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 25 जून 2026 शीर्षक: जमुई में 'जीविका दीदी हाट' की तैयारी, राज्य परियोजना प्रबंधक ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण। जमुई। जीविका दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमुई में 'जीविका दीदी हाट' की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आज राज्य परियोजना प्रबंधक (गैर-कृषि) ने सदर प्रखंड के झाझा बस स्टैंड स्थित एसजेवाईएस (SJYS) भवन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका हाट संचालन की संभावनाओं के मद्देनजर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग और अन्य तकनीकी पहलुओं का विस्तृत जायजा लिया। भवन के निरीक्षण के पश्चात राज्य परियोजना प्रबंधक ने लगमा स्थित 'स्वाभिमान जीविका' द्वारा संचालित 'दीदी का सिलाई घर' पहुंचे। वहाँ उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। सिलाई कार्य में जुटी दीदियों के हुनर और उनके स्वावलंबन की सराहना करते हुए उन्होंने सभी का हौसलावर्धन किया। इसके बाद अधिकारी दल ने सदर अस्पताल में संचालित 'दीदी की रसोई' का भी रुख किया। उन्होंने अस्पताल के मरीजों को समय पर शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए जीविका दीदियों के कुशल प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जीविका दीदियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आज पूरी तरह आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने दीदियों को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने इस स्वरोजगार को नए मुकाम पर ले जाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जीविका के जिला एवं सदर प्रखंड के कई कर्मी तथा स्वाभिमान संकुल संघ से जुड़ी दर्जनों जीविका दीदियाँ मौजूद रहीं। #districtmagistratejamui #bihardistrictadministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar #jamuinews General Administration Department, Govt. of Bihar #BRLPS - Jamui News