सागर नगर: मोती नगर पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा
शुक्रवार देर रात मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 70 मवेशियों को भरकर ले रहे एक ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा है। राहतगढ़ की तरफ से आ रहे इस ट्रक में लगभग 70 मवेशी भरे हुए थे, मुखबिर की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा।पुलिस को देखकर कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन ड्राइवर सद्दाम खान को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।