सागर नगर: मकरोनिया के दूरसंचार कॉलोनी में रिटायर्ड आर्मी मैन के घर में चोरों ने लगाई सेंध, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक रिटायर्ड आर्मीमैन के घर में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोर गेट पर चढ़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।