सागर नगर: पहलवान बब्बा मंदिर में फूलों की होली मिलन उत्सव, नवनियुक्त नोटरी व शपथ आयुक्त अधिवक्ताओं का सम्मान
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अंकलेश्वर दुबे द्वारा पहलवान बब्बा मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर 3:00 फूलों की होली मिलन समारोह उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सागर शहर की बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे पर खूब फूल बरसाए और होली उत्सव की शुभकामनाएं दी और साथ ही फाग गीतों पर जमकर झूमे नाचे।