सागर नगर: इंफिनिटी कॉलेज में 'एक देश एक चुनाव' विषय पर युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रहे शामिल
इंफिनिटी कॉलेज में शनिवार दोपहर 12:00 से एक देश एक चुनाव के विषय को लेकर युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार शामिल हुए जिन्होंने एक देश एक चुनाव से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। श्याम तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया कि बार-बार चुनाव होने से विकास अवरुद्ध होता हैं।