सागर नगर: सिविल लाइन में विश्व जल दिवस को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विश्व जल दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति,मध्य प्रदेश जन अभियान और सवेरा फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार सुबह 7 बजे से सिविल लाइन स्थित ग्रीन कांची हेल्थ वेलनेस सेंटर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य भगत सिंह ने विश्व जल दिवस पर शपथ दिलाते हुए कहा कि जल है तो जीवन है जल है तो कल है और जल बचाने की शपथ दिलाई। योग अभ्यास भी कराया।