सागर नगर: केंट थाना पुलिस ने बका लेने के आरोपी को किया गिरफ्तार
कैन्ट थाना पुलिस ने एक आरोपी को बका लिए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पानी की टंकी के पीछे गुरुगोविन्द सिंह वार्ड स्थित नाले के पास आमरोड पर एक व्यक्ति बका लेकर घूम रहा है जिससे लोगों में डर है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची।