प्रतापगढ़। पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन सक्रिय आदतन अपराधियों को एक महीने के लिए जिलाबदर किया है। एडीएम के आदेश पर जगदीश कीर, रमेश चौधरी और शंकर तेली को जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। अवधि के दौरान रोज सलूंबर सिटी कोतवाली में हाजिरी देनी होगी।