जतारा: बरमाताल: नीलामी की ज़मीन बनी विवाद की वजह, बुजुर्ग परिवार के साथ मारपीट
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरमाताल में नीलामी की जमीन खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गांव के तीन लोगों ने एक बुजुर्ग, उनके बेटे और बहू के साथ मारपीट कर दी।पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिगौड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।