नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22.724 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर : वैशाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22.724 किलोग्राम गांजा के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुछ व्यक्ति नियमित रूप से त्रिपुरा (अगरतला) से गुवाहाटी (असम) के रास्ते ट्रेन द्वारा गांजा लाकर हाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करते हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस एवं अन्य पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए छापेमारी की, जिसमें कुल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22.724 किलोग्राम गांजा तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी असम से गांजा लाकर वैशाली जिले के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस अवैध नेटवर्क की बड़ी खेप पकड़ी गई और आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने में सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिदुपुर, राघोपुर और रुस्तमपुर क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस अन्य तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त बिदुपुर थाना क्षेत्र के स्वर्गीय रामेश्वर राय के पुत्र जयनाथ राय तथा मुनीलाल राय का पुत्र सतीश कुमार , अरविंद राय का पुत्र पप्पू कुमार राघोपुर थाना क्षेत्र का मौजीलाल राय का पुत्र सुनील कुमार गाद्योचक फतुहा थाना- नदी पटना जिला, बिंदेश्वर राय का पुत्र पंकज कुमार, विक्रम राय का पुत्र मनीष कुमार रुस्तमपुर थाना क्षेत्र आदिवासी बताया गया है।
#VaishaliPolice #Hajipur #DrugSmuggling #GanjaSeized #PoliceAction #VaishaliNews #HajipurNews #CrimeNews #BiharPolice #YoungIndiaNews