डिंडौरी: मंडला डिंडौरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के डिंडौरी आगमन को लेकर प्रोटोकॉल जारी
मंडला डिंडौरी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 28 मई दिन गुरुवार को डिंडौरी आगमन को लेकर प्रोटोकॉल जारी हुआ। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 7:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यशाला एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें ।