गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी
गडुली गांव निवासी दिनेष पिता रंगा मछार ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, पत्थरबाजी और धमकी देने का मामला दर्ज करवाने हेतु रिपोर्ट पेश की है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान गंगजी, रमेश, सुरेश, अस्मिता और रसिला वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।