चूरू: भालेरी में घर के बाहर खेल रहे 9 वर्षीय बालक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल को लाया गया चूरू अस्पताल
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू जिले के भालेरी में रविवार को घर के बाहर खेल रहे एक 9 वर्षीय बालक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बालक को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया।