चूरू: गांव गाजुवास में पुरानी रंजिश के चलते 32 वर्षीय युवक पर सरियों से हमला, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव गाजुवास में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।